सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: ​त्रिवेणीगंज ,निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की औरलहा पंचायत के वार्ड सात में मंगलवार की रात भैंस का दूध पीने के बाद एक ही परिवार के छह बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दूध पीने के तुरंत बाद बच्चों को उल्टी और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया। ​

इलाज और स्थिति गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से सभी बच्चों की हालत अब सामान्य और स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ​परिजनों ने बताया कि उनके एक परिचित के घर से करीब चार किलो भैंस का दूध आया था। दूध को अच्छी तरह गर्म करने के बाद बच्चों को परोसा गया। परिवार में कुल 13 से 14 बच्चों को दूध देना था, लेकिन घर में ग्लास ...