Supaul News: सुपौल : भूमि विवाद में युवक का हाथ काटा, सिर पर दबिया चलाकर हत्या
सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपौल में महज दो कट्ठा जमीन के विवाद ने शुक्रवार को एक युवक की जान ले ली। सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर सोलनी पंचायत स्थित धोरे कटैया वार्ड17 में दिनदहाड़े 20 वर्षीय नीतीश कुमार को कथित तौर पर 15-16 लोगों ने घेरकर दबिया, कुदाल और अन्य धारदार हथियारों से इस कदर हमला किया कि उसका दाहिना हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। सिर पर लगातार कई वार किए गए। गंभीर हालत में डीएमसीएच, दरभंगा रेफर किए गए नीतीश की हालत नाजुक होने पर उसे अनंत प्रेरणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम और आक्रोश फैल गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है। यह भी पढ़ें- दौड़ाकर भाला और चाकू से हुई थी व्यापारी की हत्या, डेढ़ दर्जन के खिलाफ केस दर्जहत्या का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.