Supaul News: सुपौल : भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देने के लिए शिविर शुरू
सुपौल, सितम्बर 23 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर बसंतपुर अंचल कार्यालय में विशेष शिविर शुरू किया गया है। बिहार सरकार के निर्देश पर 22 सितंबर से शुरू हुआ यह शिविर 25 सितंबर तक चलेगा। शिविर में अंचल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से भूमिहीन परिवार पहुंचकर आवेदन जमा कर रहे हैं। अंचल प्रशासन के अनुसार, जिन परिवारों के पास मकान बनाने के लिए अपनी जमीन नहीं है, उन्हें पात्रता के आधार पर तीन डिसमिल भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग समेत पात्र भूमिहीन परिवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच संबंधित राजस्व कर्मचारी के माध्यम से की जाएगी। स्थल एवं दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र लाभु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.