सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहरा स्थित प्रसिद्ध भीमशंकर महादेव मंदिर परिसर में आगामी 2 अक्टूबर, शुक्रवार को 'स्वच्छता ही सेवा' संकल्प के तहत एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल 51 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बाबत भीमशंकर महादेव मंदिर कमेटी के सचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सुपौल जिलाधिकारी (डीएम) सावन कुमार, डीडीसी इंद्रवीर कुमार, बीरपुर एसडीएम विनय, राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सत्येंद्र कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) रश्मि प्रिया, एवं स्थानीय थाना पुलिस सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। वहीं मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।...