Supaul News: सुपौल : भीमनगर में खाद्य दुकानों पर छापेमारी, तीन गैस सिलेंडर जब्त
सुपौल, अक्टूबर 18 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। एसडीएम विनय कुमार के निर्देश पर रविवार को भीमनगर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनय कुमार ने पुलिस बल के साथ विभिन्न दुकानों में छापेमारी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन गैस सिलेंडर जब्त किए गए। अधिकारियों ने दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, एक्सपायरी तिथि और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। जांच के दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित दुकानदारों को फटकार लगाई गई। साथ ही एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री से बचने और दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए आगे भी जांच अभियान चलाया जाएगा । एमओ ने कहा की इस त्योहारी मौसम में मिलावटी खाद्य सामग्रियों की दुकानों में उपलब्धता होती है । जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.