Supaul News: सुपौल : भिंडी-परवल समेत हरी सब्जी की कीमतों में उछाल
सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: कुनौली,निज प्रतिनिधि। बदलते मौसम के बीच बारिश नही होने और तेज धूप व उमस भरी गर्मी के कारण हरी सब्जियों के फलन में कमी आ गई है। इसके कारण हरी सब्जी व अन्य सामग्रियों की कीमतों में उछाल आ गया है। परवल ,भिंडी ,अदरक के साथ- साथ लहसुन , हरि मिर्च, टमाटर समेत कई सब्जियों की कीमतें चढ़ने लगी है। बाजार की सब्जी मंडियों में अदरक, लहसुन,एवं हरी मिर्च की कीमत 50 रुपये किलो से पार हो गई है। परवल 50 रुपये किलो हैं। अदरक की कीमत बीते दो माह से75 से 100 रुपये किलो है। मसाला बिक्रेता कहते हैं कि अत्यधिक गर्मी के कारण अदरक की फसल बर्बाद हो रही है। दस दिनों से टमाटर की कीमतों में भी उछाल आ गया है। नेनुआ और भिड़ी 30 रुपये किलो है। सब्जी बिक्रेताओं की मानें तो इनकी कीमतें भी बढ़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.