Supaul News: सुपौल : भागवत कथा के प्रथम दिन धुंधकारी के मोक्ष का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
सुपौल, अक्टूबर 14 -- श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति और सदाचार का संदेश Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के गांधी मैदान परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। वृंदावन से आए कथावाचक पंडित रामगोपाल शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप, नारद जी और भक्ति महारानी के प्रसंग तथा धुंधकारी के मोक्ष की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के सच्चिदानंद स्वरूप की व्याख्या करते हुए कथावाचक ने कहा कि भगवान सत्य, चेतना और आनंद के स्वरूप हैं। उनकी शरण में जाने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने श्रीमद्भागवत के श्लोक के माध्यम से भगवान की महिमा का वर्णन किया। कथा के दौरान नारद जी और भक्ति महार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.