Supaul News: सुपौल : भगवान बलभद्र पूजनोत्सव का हवन के साथ हुआ समापन
सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित भगवान बलभद्र पूजनोत्सव का समापन सोमवार को हवन के साथ किया गया। समापन के पश्चात व्याहुत समाज के लोगों द्वारा भगवान बलभद्र की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान बलभद्र के जयकारे लगाए। मुख्य सड़क के किनारे खड़े लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर भगवान से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में पुलिस बल विसर्जन जुलूस के साथ चल रहे थे। मुख्य सड़क से होकर जुलूस बस पड़ाव, ब्लॉक चौक, हाईस्कूल चौक के रास्ते चुन्नी स्थित सुरसर नदी घाट पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.