सुपौल, अक्टूबर 2 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की भगवानपुर पंचायत में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बाल विवाह और बाल मजदूरी उन्मूलन के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपीलग्राम सभा का उद्देश्य इस दौरान दोनों महापुरुषों के विचारों एवं उनके योगदान को याद किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया चंदन राम ने की। बैठक में पंचायत के चहुंमुखी विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक योजनाओं का प्रस्ताव लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं नाला निर्माण, आवास योजना, पशु शेड निर्माण सहित सरकार ...