सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित ललित नारायण सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने सांसद, विधायक, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्यों, सभी मुखियाओं सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। बैठक में प्रखंड के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जारी एजेंडे के अनुसार निर्वाचन, सहयोग शिविर, पंचायत विकास, बाल विकास, कृषि, शिक्षा, आपूर्ति, विद्युत सहित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी बैठक में शामिल किया जा सकेगा।

हिं...