सुपौल, सितम्बर 26 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की करहरवा पंचायत के भैरोंपट्टी में एक दशक से अधिक समय से संचालित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने की सूचना पर गुरुवार को खाताधारकों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे खाताधारकों ने शिफ्टिंग का विरोध करते हुए शाखा में ताला जड़ दिया।

खाताधारकों की चिंताएं शाखा शिफ्टिंग की प्रक्रिया को लेकर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट तबरेज, बैंक के वरीय पदाधिकारी, बीडीओ परमानंद प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खाताधारक अपनी मांग पर अड़े रहे। खाताधारकों का कहना था कि वर्तमान शाखा से आसपास के करीब 15 हजार लोगों के खाते जुड़े हैं। प्रस्ता...