Supaul News: सुपौल : बेलौखरा में नशा मुक्ति की शपथ, नशा किया या सामग्री बेची तो लगेगा जुर्माना
सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की थुमहा पंचायत स्थित बेलौखरा गांव में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान को लेकर मिडिल स्कूल बेलौखरा के परिसर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव को शराब, गांजा, स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों से पूरी तरह मुक्त कराने का संकल्प लिया।
बैठक का प्रस्ताव बैठक में नशे की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े सामाजिक दंड का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सूखा नशा बेचते हुए पकड़े जाने वाले व्यक्ति पर 25 हजार रुपये का सामाजिक दंड लगाया जाएगा। वहीं नशे की खरीद करते पकड़े जाने पर 5,100 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.