सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति बीस सूत्री की बैठक अध्यक्ष जयप्रकाश जया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष संतोष भिंडवार, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी समेत समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की प्रमुख चर्चा बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने पहलीबार प्रखंड बीस सूत्री की में विधायिका सोनम रानी सरदार के आगमन पर बूके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। बैठक में अतिक्रमण, जमीन विवाद, प्रखंड मुख्यालय आने वाले रास्ते में अतिक्रमण, सीएचसी परिसर में हो रही घेराबंदी में अनिमियतता और खाद की कालाबाजारी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। सदस्यों ने संबंधित मामलों में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। बीडीओ मिश्रा ने सदस्यों को विस्तृत ज...