Supaul News: सुपौल : बीडीओ ने कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थल निरीक्षण
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: सुपौल,एक संवाददाता। सदर प्रखंड की घुरन पंचायत में कोसी नदी से हो रहे भीषण कटाव एवं उससे उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने को सोमवार को बीडीओ निशांत कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कोसी नदी का कटाव अत्यंत तीव्र गति से हो रहा है, जहां वार्ड एक से पांच तक का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। साथ ही वार्ड 6 में भी अनेक घर नदी में विलीन हो गए। इससे कटाव के कारण ग्रामीणों के बीच भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने कटाव प्रभावित स्थलों पर अविलंब निरोधात्मक कार्य शुरू कराने, बोल्डर पिचिंग एवं जियो-बैग लगाने तथा गांव की दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए रिंग बांध निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। बीडीओ ने प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.