सुपौल, अगस्त 7 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नौनिया टोला रामपुर का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिनंदन अनुपस्थित मिले, जबकि सहायक शिक्षक राजकिशोर यादव एक अगस्त से लगातार उपस्थिति पंजी से गायब थे। विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन भी निर्धारित मेन्यू के अनुरूप नहीं पाया गया। शुक्रवार को बच्चों को पोषाहार के रूप में दिए जाने वाले अंडे अथवा फल की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय संचालन की बदहाल स्थिति देखकर बीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षक राजकिशोर यादव की एक अगस्त से उपस्थिति दर्ज नहीं थी। उनकी उपस्थिति काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने प...