Supaul News: सुपौल : बिहुल नदी में नहाने गया किशोर लापता, मानसून में एनडीआरएफ तैनाती की उठी मांग
सुपौल, जुलाई 20 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। निर्मली प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहुल नदी में सोमवार को नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर की पहचान लछमिनिया गांव निवासी ब्रह्मदेव कामत के पुत्र आशीष कुमार (14) के रूप में हुई है। सामाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है, जबकि एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।
घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार आशीष कुमार कोचिंग संस्थान आया था। इसी दौरान बारिश होने पर वह अपने दोस्तों के साथ बिहुल नदी में स्नान करने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान उसने नदी में छलांग लगाई, जिसके बाद वह लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर से काफी देर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.