सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र के मौआही गांव के वार्ड 12 में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बिहुल नदी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौआही गांव निवासी इन कुमार के पुत्र संतोष कुमार (5 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार गुरुवार को संतोष कुमार किसी कारणवश बिहुल नदी के किनारे पहुंच गया।

घटना का वर्णन इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को डूबते देखा तो तुरंत उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, लेकिन...