सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार द्वारा आगामी पंचायत चुनाव को नए परिसीमन के आधार पर कराए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुरजोर स्वागत किया है। शनिवार को राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लेकर सरकार के इस फैसले पर हर्ष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: पंचायत चुनाव:अब आरक्षण नहीं, परिसीमन पर शुरू हुई चर्चा, मुखिया समेत सभी पदों की संख्या बढ़ाने की संभावना बैठक का विवरण वहीं बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रकाश यादव ने सरकार द्वारा जारी नवीन गाइडलाइन और आधिकारिक परिसीमन नोटिफिकेशन की व...