Supaul News: सुपौल : बिना सूचना पट्ट, घटिया सीमेंट से ढलाई का आरोप, आक्रोश
सुपौल, जुलाई 9 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में लाखों की लागत से बन रहे नए भवन के निर्माण कार्य में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। योजना किस मद से है और कितनी लागत से बन रही है इसकी जानकारी न तो विद्यालय प्रधान को है और न ही विद्यालय प्रबंधन समिति को। संवेदक द्वारा आनन-फानन में बिना अनुमति के बुधवार देर शाम नींव की ढलाई कर दी गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री से ही भवन निर्माण की मांग की है। वहीं हेडमास्टर मो यूसुफ ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत वरीय अधिकारी से करेंगे। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के जेई ब्रजेश कुमार ने कहा कि हम कार्यस्थल पर गए थे। घटिया सीमेंट को बदलने का निर्देश देकर काम रुकवा दिया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.