Supaul News: सुपौल : बिजली लाइन ठीक करने गए मानव बल के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती
सुपौल, अगस्त 8 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया वार्ड 10 में बिजली लाइन की मरम्मत करने गए बिजली विभाग के मानव बल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कर्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घायल मानव बल ललन भारती लक्ष्मीनिया फीडर में मानव बल के रूप में कार्यरत हैं।
घटना का विवरण उन्होंने बताया कि लाइन क्लियर कर मरम्मत का कार्य पूरा करने के बाद वह अपनी गाड़ी पर बैठकर दूसरे स्थान पर बिजली लाइन ठीक करने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान राजेश यादव वहां पहुंचे और उनका मोबाइल व गाड़ी छीन ली। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन आगे घेरकर फिर से उनके साथ मारपीट की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.