Supaul News: सुपौल : बिजली-अतिक्रमण व एमडीएम में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी
सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित ललित नारायण सभा भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक हंगामेदार रही। बीस सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी की अध्यक्षता एवं बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं और शिकायतों को लेकर सदस्यों ने तल्ख तेवर दिखाए।
बैठक के मुख्य मुद्दे बदहाल विद्युत आपूर्ति, थाना पुलिस की कार्यशैली, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में कथित गड़बड़ी, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, बैंक शाखाओं में बिचौलियागिरी, जनवितरण प्रणाली में धांधली, कृषि फीडर की धीमी प्रगति तथा सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने में प्रशासनिक लेटलतीफी जैसे मुद्दों पर सदस्यों ने जमकर सवाल उठाए। अध्यक्ष पवन कुमार हजारी ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.