Supaul News: सुपौल : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं ने ली शपथ, दुष्परिणामों से हुईं अवगत
सुपौल, नवम्बर 28 -- बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता और शपथ Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर प्रखंड स्थित राजकीय बालिका विशेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय (बाबूजन गर्ल्स हाई स्कूल) में 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' पर जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के अंतर्गत संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (डीएचईडब्ल्यू) के तत्वावधान में शुक्रवार को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति सजग करना था। मौके पर जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार ने बाल विवाह के गंभीर परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से न केवल बालिकाओं की शिक्षा बाधित होती है, बल्कि कम उम्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.