Supaul News: सुपौल : बाल विवाह और बाल मजदूरी उन्मूलन के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील
सुपौल, अक्टूबर 2 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया चंदन राम की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को याद किया गया। ग्राम सभा में सड़क, नाला, आवास निर्माण और पशु शेड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने तथा विकास कार्यों की प्राथमिकता तय कर समय पर क्रियान्वयन कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पहलेजा पंचायत भवन में ग्राम सभा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.