सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत भवन के प्रांगण में सोमवार को कवच परियोजना के अंतर्गत समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के सहयोग से पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव ने की। बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच विजय मंगरदैता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका सीसी, जीविका सदस्य, उपमुखिया, विद्यालय से आए शिक्षक, बाल संसद एवं मीना मंच के बच्चे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के प्रखंड समन्वयक रामविलास कुमार ने बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी जैसी समस्याओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल हितैषी पंचायत के निर्माण, बच्चो...