Supaul News: सुपौल : बालियां पकने के समय पौधे हो रहे लाल-पीले और सफेद
सुपौल, अक्टूबर 25 -- धान की फसल में रोगों का बढ़ता प्रकोप Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। धान की फसल में बालियां निकलने और पकने का समय है, लेकिन इसी नाजुक दौर में कीट-व्याधियों के बढ़ते प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लहलहाते हरे-भरे पौधे कहीं लाल-पीले पड़ रहे हैं, तो कहीं पत्तियां सफेद होकर सूखने लगी हैं। वहीं लगातार बारिश के बाद निचले इलाकों के खेतों में कई दिनों तक पानी जमा रहने से गलन रोग का खतरा भी बढ़ गया है। पूंजी और महीनों की मेहनत पर संकट मंडराता देख किसान फसल बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। किसानों को आशंका है कि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है। किसान संतोष कुमार साह , वीरेंद्र यादव , रंजन कुमार जगदीश प्रसाद बेचन मंडल और जीवछ साह ने बताया कि इस बार फसल की स्थिति अच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.