Supaul News: सुपौल : बालिका छात्रावास पहुंचीं विधायक, भोजन में सुधार पर संतोष, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
सुपौल, अक्टूबर 16 -- छात्रावास और स्कूल का निरीक्षण Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में भोजन में छिपकली मिलने और छात्राओं के बीमार पड़ने की घटना के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सोनम रानी सरदार छात्रावास पहुंचीं। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन, साफ-सफाई तथा आवासीय व्यवस्था का जायजा लिया। छात्राओं ने विधायक को बताया कि घटना के बाद एसडीएम विनय कुमार के लगातार निरीक्षण और आवश्यक निर्देशों के बाद भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि, उन्होंने घटना से पहले मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत भी की। गौरतलब है कि भोजन में छिपकली मिलने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। इससे पूर्व एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.