सुपौल, अक्टूबर 14 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। बालिका छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार सुबह वीरपुर एसडीएम विनय कुमार पहुंचे। प्रखंड मुख्यालय स्थित पब्लिक हाई स्कूल परिसर के बालिका छात्रावास में उन्होंने छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची और सुबह के नाश्ते का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने कहा कि छात्रावास की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। बच्चों में खुशी देखने को मिल रही है। उन्होंने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी पूछा। छात्राओं ने बताया कि अब चावल भी सही दिया जा रहा है। गौरतलब है कि गत सप्ताह बालिका छात्रावास में भोजन की सब्जी में छिपकली मिलने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। इस घटना क...