सुपौल, जुलाई 20 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में हल्की बारिश या मौसम खराब होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली आपूर्ति में बाधा बरसात के मौसम में अचानक होने वाली बारिश के साथ ही कई इलाकों की बिजली काट दी जाती है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहरों में मौसम खराब रहने के बावजूद भी बिजली आपूर्ति सामान्य रहती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश या तेज हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है।

लोगों की मांग इससे घरों के साथ-साथ छोटे कारोबार, पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित होते हैं। लोगों ने विभाग से बारिश के दौरान भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

विद्युत अभियंता का बयान इस संबंध में विद्यु...