Supaul News: सुपौल : बारिश के पानी से सड़क पर जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी
सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: निर्मली, निज प्रतिनिधि। रविवार को हुई बारिश के बाद कमलपुर पंचायत की मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुनौली बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, कई ग्रामीण अपने घरों और आंगनों से पानी निकालने में जुटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के वार्ड 6, 7 और 8 में नाला निर्माण नहीं होने के कारण बरसाती पानी की निकासी बाधित है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीण सोनेलाल मंडल, गुंजन कामत, उमेश साह सहित अन्य लोगों ने अंचलाधिकारी, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.