Supaul News: सुपौल : बायपास कर बिजली चोरी करते दो धरे गए, केस दर्ज
सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। पथरा उत्तर पंचायत में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बायपास के जरिए बिजली चोरी कर रहे दो लोगों को पकड़ा है। विभागीय टीम ने मौके से तार व मीटर जब्त कर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने के बावजूद चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन का ही उपयोग करने की अपील की और कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.