Supaul News: सुपौल : बाबा तिल्हेश्वर मंदिर में श्रृंगार पूजा के दौरान गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड क्षेत्र के सुखपुर स्थित बाबा तिल्हेश्वर मंदिर में सोमवार की देर शाम श्रृंगार पूजा का आयोजन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रृंगार पूजा पूरी विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। बाबा तिल्हेश्वरनाथ का कमल फूल, बेलपत्र एवं विभिन्न पुष्पों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा को सुंदर पुष्प मुकुट अर्पित किया गया। श्रृंगार पूजा और संध्या आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालु बाबा के श्रृंगार दर्शन कर भावविभोर हो उठे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आस्था : रक्त कमल -बेलपत्र और रुद्राक्ष से सजे बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.