Supaul News: सुपौल : बादल की छांव और बूंदाबांदी से राहत, धान के खेतों में लौटी हरियाली
सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भादो में बारिश की कमी से परेशान लोगों और किसानों को बीते छह दिनों को जिले के विभिन्न इलाकों में बादल की छांव और बूंदाबांदी से राहत मिली है। रविवार सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली तो खेतों में धान के पौधों में भी हरियाली लौटने लगी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे फसल के लिए राहत बताया।
बारिश का वितरण हालांकि जिले के सभी प्रखंडों में बारिश का समान वितरण नहीं होने से किसानों की चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। जिले में बीते 24 घंटे में औसतन 4.95 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वर्षामापी केंद्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बसंतपुर में 24....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.