Supaul News: सुपौल : बाढ़-सुखाड़ से बचाव को समन्वय से करें कार्य, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस क्रम में डीएम सावन कुमार ने जल संसाधन विभाग के सभी प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की।
जल संसाधन प्रमंडलों की समीक्षा साथ ही सभी छह जल संसाधन प्रमंडलों की ओर से बाढ़ पूर्व कराए गए कटावनिरोधी कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि सभी आवश्यक कटाव निरोधी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर लिए गए हैं। डीएम ने सभी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का नियमित रूप से स्वयं स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
निगरानी एवं निरीक्षण कार्य साथ ही प्रत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.