Supaul News: सुपौल : बाजार की सड़क पर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचे यात्री
सुपौल, जुलाई 23 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। बाजार के गोल चौक के समीप गुरुवार को सवारियों को लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि इस हादसे में महिला पुरूष सवारियों को हल्की चोटें आई।
सड़क की खराब स्थिति बाजार के गोल चौक से पेट्रोल पंप तक की मुख्य सडक की हालत जर्जर हो चुकी है। जगह जगह गढ्ढे बन गये हैं। उसमें बरसात का पानी भर जाने से वाहन चालकों को कुछ अंदाजा नहीं रहता है और आये दिन ई रीक्शा सहित छोटे वाहन पलटते रहते हैं। स्थानीय लोगों में अनमोल कुमार, मो. यासिर, कमल गंग, विजय साह, पपली साह, मनोज पटवा सहित अन्य ने बताया कि प्रतापगंज बाजार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.