सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। रक्षा बंधन पर्व को लेकर कुनौली बाजार में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की भरमार है। बच्चों के बीच कार्टून वाली राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस बार वुडन, टेडी, स्टोन, मोती गुथी और लाइट वाली राखियों की मांग अधिक है। दुकानदारों ने बताया कि राजस्थान, कोलकाता, दिल्ली और अहमदाबाद से मंगाई गई विभिन्न डिजाइन की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: राखियों पर महंगाई, धागे वाली राखी बन रही पसंद यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: रक्षाबंधन के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ी यह भी पढ़ें- Kanpur News: अजय के राखी महोत्सव में कई अभिनेत्रियां लगाएंगी चार चांद

हिंदी हिन्दुस्तान की ...