सुपौल, अक्टूबर 21 -- एनएच-27 पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। एनएच-27 पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पल्सर बाइक से 10 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि रविवार देर रात लगभग तीन बजे पुलिस की गश्ती टीम एनएच 27 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोसी महासेतु से पूरब एक ढाबे के समीप निर्मली बाजार की ओर से आ रही पल्सर बाइक पर पीछे एक बोरा लदा दिखाई दिया। बाइक पर बोरा देखकर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद गश्ती दल ने बाइक चालक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरे से 34 बोतलों में रखी करीब 10 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्...