Supaul News: सुपौल : बाइक फिसलने से चालक गंभीर रूप से जख्मी
सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमा बांध पर इंडो-नेपाल पिलर संख्या 222 और 223 के बीच शीतला माता मंदिर के समीप गुरुवार को बाइक फिसलने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा खांडो नदी होकर राजबिराज जाने वाली सड़क पर चढ़ने के दौरान हुआ। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए सगरमाथा अस्पताल, राजबिराज भेजा। जख्मी की पहचान राजबिराज निवासी गनपत चौधरी के रूप में बताई गई है। जख्मी की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ कुनौली कपड़ा खरीदने आई थीं। कपड़ा खरीदने के बाद दोनों बाइक से राजबिराज स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शीतला माता मंदिर के पास खांडो नदी की ओर से सड़क पर चढ़ते समय बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में उनके पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.