Supaul News: सुपौल : बाइक चोरी करते दो चोर रंगेहाथ धराए, पुलिस के हवाले
सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज बाजार स्थित मछहट्टा में शुक्रवार शाम बाइक चोरी का प्रयास लोगों की सतर्कता से विफल हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक चोरी करते दो युवकों को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस कार्रवाई पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर बाइक चोर गिरोह के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार गोविंदपुर पंचायत निवासी मो शमीम खरीदारी के लिए गोल चौक से पूरब स्थित मछहट्टा पहुंचे थे। उन्होंने मछहट्टा के पास सड़क किनारे अपनी बाइक लॉक कर दी और खरीदारी करने चले गए।
घटना का विवरण कुछ देर बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि एक युवक उनकी बाइक में चाबी लगाकर हैंडल लॉक खोलने का प्रयास कर रहा है, जबकि दूसरा युवक आसपास नजर रख रहा था। मो शमीम ने जब दोनों से पूछा कि वे क्या कर रहे हैं और बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.