Supaul News: सुपौल : बसंतपुर अंचल में अब तक 3,637 जमाबंदियों में हुआ सुधार
सुपौल, सितम्बर 23 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में भूमि रिकॉर्ड को दुरुस्त और अद्यतन करने के लिए बसंतपुर अंचल में जमाबंदी शुद्धिकरण एवं मृत रैयतों की पहचान का अभियान चलाया जा रहा है। 19 सितंबर से शुरू हुए अभियान के लिए छह राजस्व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंचल प्रशासन के अनुसार, अभियान के दौरान जमाबंदी में दर्ज खाता, खेसरा, रैयत का नाम समेत अन्य विवरणों की जांच की जा रही है। मूल दस्तावेजों के आधार पर रिकॉर्ड में पाई गई त्रुटियों को दुरुस्त किया जा रहा है। अब तक करीब 3,637 जमाबंदियों में सुधार किया जा चुका है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। अभियान के दौरान मृत रैयतों की भी पहचान की जा रही है। संबंधित राजस्व कर्मचारी मृत रैयतों के वंशजों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे। दस्तावेजों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.