Supaul News: सुपौल : बलुआ बाजार में दारोगा की तैयारी कर रहा युवक सात दिनों से लापता, अपहरण की आशंका
सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। बलुआ बाजार थाना क्षेत्र की बिशनपुर शिवराम पंचायत अंतर्गत तुलसीपट्टी वार्ड 13 का एक युवक बीते सात दिनों से लापता है। मामले को लेकर युवक के परिजनों ने बलुआ थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र के अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
लापता युवक की पहचान लापता युवक रमित कुमार यादव की मां रेखा देवी ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र रमित कुमार यादव बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन की तरह 27 जून की सुबह करीब 3:45 बजे दौड़ने के लिए घर से निकला था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनका पुत्र शीतल देव के घर के समीप पहुंचा तो पहले से मौजूद प्रकाश कुमार दास, सुभाष कुमार दास व संतोष कुमार दास सहित अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और अपने घर ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.