सुपौल, अक्टूबर 14 -- बलुआ बाजार अस्पताल में निशुल्क पैथोलॉजी लैब शुरू Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड के बलुआ बाजार स्थित स्व. पंडित रविनंदन मिश्र अस्पताल में बुधवार को सुपौल के सिविल सर्जन डॉ. बीएस झा ने निशुल्क पैथोलॉजी लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। लैब शुरू होने से अब मरीजों को बुनियादी रक्त जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। इसके बाद सिविल सर्जन ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। शुभारंभ से पहले अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह और डॉ. वीरेंद्र दरबे ने सिविल सर्जन को मिथिला पाग व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने लैब टेक्नीशियन डॉ. मोहम्मद मोहिईसुर रहमान से जांच सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने ओपीड...