सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। बलुआ से उधमपुर जाने वाली 16.3 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चल रहा निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य 6 जून 2025 को शुरू हुआ था और इसे 5 जून 2026 तक पूरा किया जाना था। हालांकि, समय सीमा समाप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है।

स्थानीय समस्याएँ ग्रामीणों का कहना है कि बलुआ-उधमपुर मुख्य मार्ग क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति लगातार बदहाल बनी हुई है। खासकर बलुआ वार्ड 8 में वीणा झा के घर के समीप लगभग 500 मीट...