Supaul News: सुपौल : बरुआरी में आयोजित सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
सुपौल, अक्टूबर 22 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर प्रखंड स्थित बरुआरी पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को आयोजित सहयोग शिविर का डीएम सावन कुमार व एसपी शरथ आरएस ने निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम ने सुपौल कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को चेक प्रदान किया। मौके पर डीएम सावन कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में बीडीओ निशांत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.