सुपौल, जुलाई 21 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज बाजार स्थित शंकर चौक शिवालय में सोमवार रात चोरों ने बजरंगबली की प्रतिमा में लगी सोने की एक आंख चोरी कर ली। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब एक महिला मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंची तो उसने देखा कि बजरंगबली की प्रतिमा की एक आंख गायब है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मंदिर से पार कर दिया भोलेनाथ का त्रिशूल और घंटाघटना की जानकारी इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए और घटना पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस शिवालय में करीब दो माह पहले भी चोरों ने बजरंगबली मंदिर में लगी पीतल की घंटी चोरी कर ली थी। अब दूसरी बार चोरी की घटना होने से लोगों में दहशत और रोष दोनों है। घटना की सूचना मिलते ह...