Supaul News: सुपौल : बच्चों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, विद्यालय में लगा 150 एलपीएएच क्षमता का वाटर कूलर
सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की सीएसआर पहल के अंतर्गत प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बेलही में 150 एलपीएएच क्षमता वाले सोलर आरओ वाटर कूलर की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरदेव कामत ने की। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। सोलर आधारित आरओ वाटर कूलर की स्थापना से विद्यालय के बच्चों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इससे पढ़ाई के दौरान बच्चों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अमरदेव कामत एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष व जिला परिषद प्रतिनिधि भोला मंडल ने स्कूल प्रधान विनायक प्रसाद, पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार धीरज, पंचायत कार्यकारिणी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.