Supaul News: सुपौल : बघैली में अगलगी से दर्जनों घर खाक
सुपौल, अक्टूबर 21 -- बघेली में आग से कई घर तबाह Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। बघेली पंचायत के वार्ड 1 में मवेशी के लिए लगाए गए घुरे से निकली चिंगारी ने आधे दर्जन से भी ज्यादा घरों को लील लिया। घटना मंगलवार की देर रात की है बताया जाता है कि घुरे की चिंगारी ने भीषण आग का रूप धारण कर लिया। जब तक घर के अंदर सोए लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। रात के करीब 10:30 बजे के करीब हुए इस हादसे में दो गाय और दो बकरियों की झूलसकर मौत हो जाने की बात बताई जाती है।जबकि घरों में रखे ,अनाज कपड़े, फर्नीचर, जेवरात आदि पांच लाख के सामान जल कर खाक हो गए। इस घटना में शादी के लिए जुटाए गए सामान भी आग के भेंट चढ़ जाने की बात सामने आई है। उधर इस घटना में मवेशियों को बचाने के प्रयास में पिंकी देवी आग की चपेट में आकर झुलस गईं।जिसका इलाज स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.