Supaul News: सुपौल : बकाया एक हजार रुपये मांगने पर विवाद, युवक पर रॉड से हमला
सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में बकाया एक हजार रुपये मांगने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। रॉड के वार से युवक के माथे पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद घायल युवक किसी तरह वहां से निकलकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। इलाज कराने के बाद उसने सदर थाना पहुंचकर दो नामजद लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। घायल युवक की पहचान सुखपुर वार्ड 5 निवासी उमेश साह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। इधर, मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.