Supaul News: सुपौल : फार्मर रजिस्ट्री में सुपौल के 1.77 लाख किसान दर्ज, लक्ष्य से अब भी 34.8% पीछे
सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कराई जा रही फार्मर रजिस्ट्री में सुपौल जिले की प्रगति राज्य के औसत से बेहतर है। 20 अगस्त की राज्यस्तरीय रिपोर्ट के अनुसार सुपौल में पीएम-किसान लाभुकों का लक्ष्य 2 लाख 72 हजार 352 है। इसके मुकाबले 1 लाख 77 हजार 556 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। इस तरह जिले ने लक्ष्य का 65.2 फीसदी हासिल कर लिया है। हालांकि करीब 94 हजार 800 किसान अभी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। वहीं, रैयत लक्ष्य को आधार मानने पर जिले की उपलब्धि 35.9 फीसदी ही है। राज्य में पीएम-किसान लक्ष्य के मुकाबले फार्मर रजिस्ट्री की औसत प्रगति 62.5 फीसदी है। इस लिहाज से सुपौल राज्य के औसत से करीब 2.7 प्रतिशत अंक आगे है। इसके बावजूद जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.