सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। जून से अब तक सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश हुई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जून में सामान्य वर्षापात 172.80 मिमी के मुकाबले महज 39.81 मिमी बारिश हुई।

कम वर्षा के कारण जुलाई में भी सामान्य वर्षापात 314.10 मिमी के विरुद्ध 295.91 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया। अगस्त में सामान्य वर्षापात 310.30 मिमी की तुलना में अब तक केवल 46 मिमी बारिश हुई है। जिले में करीब 20 दिनों से झमाझम बारिश नहीं हुई है। हालांकि किसानों ने लक्ष्य का करीब 94 फीसदी धान रोपनी पूरी कर ली है।

सिंचाई में परेशानी लेकिन, पर्याप्त बर्षा नहीं होने के कारण फसल की सिंचाई को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ने लगी है। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए किसानो...