Supaul News: सुपौल : फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सुपौल, सितम्बर 22 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवादाता। छातापुर थानाक्षेत्र के लालगंज तिलाठी से मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर दर्ज केस के नामजद अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह दर्ज मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने आगे की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार लालगंज तिलाठी निवासी साहीन सरदार पिता तारानन्द सरदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि दर्ज केस के नामजद अभियुक्त को लालगंज तिलाठी से गिरफ्तार किया गया था जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.